कार के ठोकर से साईकिल चालक कि मौत

582

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास एक रफ्तार डिजायर कार के ठोकर से साईकिल चालक कि मौत मौके पर ही हो गई। मृतक कि पहचान जितवारपुर फरपुरा निवासी स्व0 भरत राय के 50 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार राय के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक साईकिल चालक किसी काम से मोहनपुर आया था और काम निपटाकर अपने घर जितवापुर फरपूरा जा रहा था जैसे ही वह मोहनपुर के पास सड़क पार कर रहा था कि एक तेज रफ्तार डिजायर कार ने जबरदस्त ठोकर मारते हुए फरार हो गया। इस घटना में साईकिल चालक कि मौत मौक़े पर ही हो गई। घटना कि जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना कि पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here