मुजफ्फरपुर। कोरोना महामारी से
पूरे विश्व को शीघ्र निजात दिलाने और विश्व कल्याण की कामना को लेकर मंगलवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर के महंत व पुजारियों ने मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और भजन-कीर्तन किया। इसके पूर्व महंत अभिषेक पाठक और आशुतोष पाठक (डाबर बाबा) ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का कीर्तन शुरू किया। जिसमें पंडित विश्वनाथ झा, पंडित हरिकांत पांडे, पंडित नवीन ठाकुर, पंडित पंकज झा व पंडित राघव ठाकुर सहित कई पंडित व भक्त भी शामिल हुए।





















































