बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचन्द्र राम को भव्य स्वागत।

19

समस्तीपुर: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह राजद अनुo जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचन्द्र राम के दरभंगा जाने के क्रम में वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत बाजार समिति मथुरापुर के पास राजद कार्यकर्ताओं ने फूल, माला तथा बुके से उनका भव्य स्वागत किया l इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिश देना दुर्भावना से प्रेरित है l उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी पिछले दो दशक से इस आवास में रह रही हैं। अब सरकार द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि आपको 15 दिनों के अंदर बंगला खाली करना है। बिहार की सियासत में ऐसी परंपरा नहीं रही है कि पूर्व सीएम के नाम से अलॉट हुए आवास को खाली कराया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को घर खाली करने का नोटिस देना सिर्फ़ एक प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि सत्ता का खुला दुरुपयोग है। भाजपा की सरकार विरोधियों से निपटने का यही तरीका अपनाती है—काम नहीं करेंगे, सम्मान नहीं देंगे, बस बदले की राजनीति करेंगे। राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं। उनका योगदान, उनका राजनीतिक इतिहास और लाखों लोगों का विश्वास—सबको दरकिनार कर दिया गया, सिर्फ इसलिए कि सरकार को लालू परिवार से नफरत है और उनके प्रभाव से डर लगता है। एनडीए नेतृत्व यह भी भूल गए कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध सम्मान का हकदार होता है, न कि धमकियों और नोटिसों का। यह सरकार महिलाओं के सम्मान की बातें तो करती है, लेकिन एक पूर्व महिला मुख्यमंत्री को बेइज्जत करने में ज़रा भी हिचक नहीं दिखाती। सच्चाई यह है कि सरकार कामयाबी की कमी और बढ़ती जन-नाराज़गी को छिपाने के लिए विपक्ष को निशाना बना रही है। पर जनता जानती है—नोटिस से इतिहास नहीं मिटता। राबड़ी देवी का सम्मान जनता देती है, और जनता का सम्मान कोई सरकार छीन नहीं सकती। उन्होंने कहा कि देश के सबसे गरीब राज्य के मुख्यमंत्री का बंगला भारत के सबसे आलीशान, भव्य और सात सितारा बंगले जैसा है। सीएम सम्राट चौधरी का बंगला प्रधानमंत्री के बंगले से भी बड़ा है। मुख्यमंत्री ने पूर्व में उपमुख्यमंत्री के नाम आवंटित 5, देशरत्न मार्ग को भी मुख्यमंत्री निवास में मिला लिया है। सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बिहार निवास और बिहार भवन के बजाय टाइप-8 बंगला भी लिया है। मुख्यमंत्री ने अपना निवास लगभग 15 एकड़ से भी अधिक में कर लिया l पूर्व मंत्री सह आरजेडी नेता शिवचंद्र राम ने मंत्री नंदकिशोर राम पर तीखा कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया कि जब मंत्री नंदकिशोर राम को 21 नंबर हार्डिंग रोड आवास आवंटित था, तो वे उसे क्यों छोड़ रहे हैं! क्या उन्हें उस बंगले में भूत-प्रेत का डर लग रहा था l उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी की सरकार को नफरत की राजनीति करने से परहेज करना चाहिए अन्यथा इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगी l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here