घर में सो रहे अधेड़ किसान को मारी गोली!

424

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में अपने घर में सो रहे अधेड़ किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए।गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन के अलावा आस पास के लोग जमा हो गए और गोली लगने से घायल किसान को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसकी चिताजनक हालत को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।घायल किसान की पहचान सिमरी हरिशाह पर निवासी सुरेश महतो के रूप में की गई है।घायल के अनुसार गांव के कुछ दबंगों द्वारा हमेशा रंगदारी में रुपए की मांग करते थे।दो दिन पूर्व ही उन लोगों द्वारा पांच लाख रुपए की मांग की गई थी साथ ही नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी।इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर
मामले की तहकीकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here