अमरदीप नारायण प्रसाद
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जूट मील के बाँध वाले मुख्य सड़क से गंडक जाने वाली कच्ची रास्ते के बगल में झाड़ी से लगभग 18-19 वर्षीय एक लड़की का अज्ञात शव बरामद हुआ था। जिस संदर्भ में उसके पिता सुभाष सहनी, पिता भोला सहनी,, साकिन पकरी गोमिदा वार्ड नं.09, थाना कल्याणपुर के आवेदन पर कल्याणपुर थाना कांड सं.403/2026, दिनांक-31.10. 2026, धारा-103(1)/238/3(5) BNS के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध दर्ज है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। FSL TEAM द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया था।
तदोपरांत घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के दिशा निर्देशन में अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन कर तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो अपराधी क्रमशः 01. मो० फैयाज तथा 02. मो. इरफान को पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
उक्त दोनो अपराधकर्मियो के निशानदेही पर घटनास्थल के पास से मृतिका का बैग जिसमें मृतिका का सर्टिफिकेट/किताब / टिफिन सहित 1700/रू. नगद रखा है, सहित घटना में प्रयुक्त टोटो गाड़ी एवं अपराधकर्मियों के पास से घटना में प्रयोग में लाए गये मोबाईल की भी बरामदगी हुई है। दोनो अपराधकर्मियो की गिरफ्तारी बाद जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। अन्य बिन्दुओ पर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अपराधी कर्मी:-
01-मो० फैयाज, पिता मो० एखलाख
02-मो० इरफान, पिता मो० हारूण दोनो साकिन पुरुषोतमपुर, थाना-कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर।
बरामदगी :-
01-घटना में प्रयुक्त टोटो गाड़ी ।
घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन ।
03-मृतिका का बैग, जिसमें उसका सर्टिफिकेट / किताब / टिफिन सहित 1700/रू. नगद रखा है।
02-छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारीः-
01-पु०नि०सह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, कल्याणपुर थाना।
02-पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, मथुरापुर थाना।
03-DIU TEAM, समस्तीपुर के पदाधिकारी।
04-पु०अ०नि० दीपक कुमार झा, कल्याणपुर थाना।
05-पु०अ०नि० गुड्डु कुमार, कल्याणपुर थाना।
06-कल्याणपुर थाना के सशस्त्र गार्ड के सिपाही।





















































