दलसिंहसराय थाना ने स्वर्ण व्यवसायी / प्रतिष्ठान में लूट/डकैती की घटना को अंजाम देने से पूर्व अपराधी गिरफ्तार!

42

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर श्री विवेक कुमार शर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दलसिंहसराय के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन करते हुये तकनिकी शाख के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई करने हेतू निर्देशित किया गया। दि0-05.11.26 को समय करीब 01.30 बजे पूर्वाह्न में मानवीय / वैज्ञानिक अनुसंधानिक सूचना प्राप्त हुई कि ग्नम-अजनौल स्थित जटहु ठाकुर पे०-ब्रहम्देव ठाकुर के बगीचा में अवैध हथियार के साथ अपराधकर्मी एकत्रीत हुये है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा समय करीब 02.30 बजे पूर्वाह्न में गाम-अजनौल स्थित जटहु ठाकुर पे०-ब्रहम्देव ठाकुर के बगीचा का घेराबंदी कर छापामारी किया गया। छापामारी के कम में अवैध आग्नेयास्त्र के साथ 02 (दो) अपराधकर्मियों का पकड़ा गया तथा अन्य अपराधकर्मी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। पुछताछ के कम में एक अपराधकर्मी के द्वारा अपना नाम 01. प्रवीण कुमार ठाकुर पे०-श्री कैलाश ठाकुर सा०-चकलोकमान वार्ड नं0-26 थाना दलसिंहसराय जिला-समस्तीपुर बताया। जिसके पास से विधियत् तलाशी के कम में 01 (एक) लोहे का देशी कट्टा, 03 (तीन) जिन्दा कारतुस एवं 01 (एक) पुराना ओपो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल बरामद किया गया है तथा एक अपराधकर्मी के द्वारा अपना नाम 02. पारस कुमार महतो पे० श्री सुखदेव महतो सा०-अजनील डीह वार्ड नं0-08 थाना-दलसिंहसराय जिला-समस्तीपुर बताया। जिसके पास से विधिवत् तलाशी के कम में 01 (एक) लोहे का देशी कट्टा, 02 (दो) जिन्दा कारतुस एवं 01 (एक) पुराना मोटो कम्पनी का स्कीन टच मोबाईल बरामद किया गया है। जिसे विधिवत् जप्ती-सूची बनाकर जप्त किया गया है। उपरोक्त के संबंध में दलसिंहसराय थाना कांड सं0-644/26 दि0-05.11.2026 धारा-310 (4) (5) (6) बी०एन०एस०-2023 एवं 25 (1-बी) ए/35/26 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अपराधकर्मियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने हेतू अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा भागे हुए अन्य अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी हेतू विशेष टीम का गठन कर छापामारी की जा रही है। इस कांड में गिरफ्‌तार दोनो अपराधकर्मी पूर्व में कई संगीन कांडो में जेल जा चुके है।

गिरफ्तार

  1. प्रवीण कुमार ठाकुर पे० श्री कैलाश ठाकुर सा०-चकलोकमान वार्ड नं0-26
  2. पारस कुमार महतो पे० श्री सुखदेव महतो सा०-अजनौल डीह वार्ड नं0-08 दोनो थाना-दलसिंहसराय जिला-समस्तीपुर।

आपराधिक इतिहास

अपराधकर्मी प्रवीण कुमार ठाकुर पे०-श्री कैलाश ठाकुर सा०-चकलोकमान वार्ड नं0-26 थाना-दलसिंहसराय जिला-समस्तीपुर का अपराधिक इतिहास निम्न प्रकार है:

अपराधकर्मी पारस कुमार महतो पे० सुखदेव महतो सा०-अजनौल डीह वार्ड नं0-08 थाना-दलसिंहसराय जिला-समस्तीपुर का अपराधिक इतिहास निम्न प्रकार है!

अन्य अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास का पता की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here