ट्रक पर लदी 314 कार्टून विदेशी शराब बरामद

584

समस्तीपुर : चकमेहसी पुलिस ने उत्पाद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत स्थित चूल्हाई राम उच्च विद्यालय के समीप सुनसान स्थान से एक ट्रक पर लदी 314 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टूटू ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंचकर दो कारोबारी सहित ट्रक को जप्त किया गया है कारोबारी की पहचान मोरसड गांव के श्याम कुमार व सोमनहा गांव के अजीत कुमार के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा जप्त किए गए ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 06 जी बी 8233 बताई गई है उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रसर कार्रवाई जारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here