राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे रामानंद देव की आसामायिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता जारी।

414

समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड के बरहेता निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिहार प्रांत के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रहे रामानंद देव की आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक लहर। मृतक लगभग 65 वर्षीय रामानंद देव विभिन्न विभागों में कार्य करते हुए कई वर्षो तक सरस्वती शिशु मंदिर के कई शाखाओं के प्रधानाचार्य के दायित्व का निर्वहन किया। विगत कुछ महीनों से वो गंभीर बीमार से पीड़ित थे।उनके निधन पर संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, मुकेश कुमार सिंह प्रशान्त कुमार, अवधेश ठाकुर, प्रवीण कुमार कन्हैया, संजीव सिंह, उरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद राम दिव्यांग उपाध्यक्ष विकास कुमार संघ के जिला प्रचारक शिवम कुमार, खंड कार्यवाह बालमुकुंद पांडे, धर्मेंद्र सहनी, प्रमोद देव, नागेंद्र देव सहित दर्जनों संघ एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here