तेज रफ्तार हरी सब्जी लदा मैजिक पलटा, चालक-उपचालक घायल

23

समस्तीपुर:

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में गुरुवार को हरी सब्जी लदा तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे चालक और उपचालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। वहीं, सड़क पर बिखरी सब्जियों को भीड़ द्वारा उठा ले जाने की भी बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद मैजिक पलट गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here