बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी, बाल दुर्व्यापार के बारे में जागरूक किया गया।

58

समस्तीपुर:
जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर के द्वारा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड हसनपुर और खानपुर के क्रमश: देवधा, काले नरपतनगर, देवरा एवं नयानगर गाँव तथा इल्मासनगर, खैरी, चकबाखर गांव का प्रोफाइल तैयार किया गया और इन गांवों के विभिन्न टोलों/बस्तियों में अवस्थित आंगनवाड़ी केन्द्र और वहाँ के विभिन्न मध्य विद्यालयों में बच्चों के बीच बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी, बाल दुर्व्यापार के बारे में जागरूक किया। शिक्षकों एवं बच्चों के बीच बच्चों के साथ हो रहे किसी भी घटना की जानकारी 1098 एवं 112 टोल फ्री नंबर पर तुरन्त देने की सलाह दी गई। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा विद्यालय में उपस्थित होकर पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में भाग लेने की बात कही गई। बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में भी बताया गया। मोबाइल से बच्चों को कोई भी अनजाने ऐप डाउनलोड न करने की सलाह दी गई और किसी अनजान आदमी को अपना व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। गांव में अवस्थित मंदिरों में बाल विवाह एक गैर-कानूनी अपराध है, इसे रोकने में मदद करने संबंधी बैनर लगाये गये। इन सामाजिक बुराइयों को रोकने हेतु मंदिर के पुजारी, महंथ एवं प्रबंधन समिति सहित ग्रामीणों को भी संवेदनशील किया गया। मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दिप्ती कुमारी, कार्यकर्ता मयंक कुमार सिन्हा, लेखा पदाधिकारी पप्पू यादव, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहा कुमारी, बबिता कुमारी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here