समस्तीपुर : लगभग 01:30 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकबेदौलिया, पंचायत–खास तभका दक्षिण, अंचल–विभूतिपुर में आंधी-तूफान के दौरान बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चों के हताहत होने की दुखद घटना की सूचना प्राप्त हुई।
प्राथमिक सूचना के अनुसार घटना में निम्नलिखित तीन बच्चों की मृत्यु हुई है—
सपना कुमारी, उम्र–10 वर्ष
पायल कुमारी, उम्र–11 वर्ष
गुलनाज खातून, उम्र–10 वर्ष
घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के निर्धारित प्रावधानों के तहत ₹4 लाख प्रति मृतक की दर से अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान 24 घंटे के अंदर कर दिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई है तथा शोक-संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की गई है।
























































