दलसिंह सराय मे 91 हजार की छिंनतई

495

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाने क्षेत्र अंतर्गत रामपुर जलालपुर गांव में गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक सेवानिवृत शिक्षक राघवेंद्र चौधरी से 91 हजार रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सेवानिवृत शिक्षक के अनुसार दलसिंहसराय शहर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से 91 हजार रुपए की निकासी करने के बाद थैले में रुपए रखकर वह साइकिल से वार्ड 20 स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही पछियारी टोला (वार्ड 18) के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया और उनका रुपयों वाला थैला झपटकर भाग गए। पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक के द्वारा इस छिनतई की घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। बताया गया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here