देवर ने भाभी की बेरहमी से हत्या ।

686


समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के प्रातापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते मीना देवी की उनके देवर ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने लगातार दो से तीन वार कर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल पर मचा हड़कंप
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

बढ़ते अपराधों पर चिंता
समस्तीपुर जिले में लगातार हत्या की वारदातें बढ़ रही हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अपराध पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here