बिहार सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के फलस्वरूप बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के अध्यक्ष आनंद किशोर की अध्यक्षता में सुनील कुमार माननीय मंत्री,शिक्षा विभाग, बिहार के द्वारा अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ की उपस्थिति में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के कला,विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परीक्षाफल जारी किया गय। परीक्षाफल को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर परीक्षार्थी अपने परिणामों को जान सके।इस क्रम में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के सभी छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुश होकर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने उन्हें बधाई दी और कहा कि इंटरमीडिएट स्तर पर यह विद्यालय का प्रथम बैच था,जिसमें सौरभ ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके साथ ही निधि,नेहा, खुशी,अनिल, हिमांशु, पुरुषोत्तम,अंकित, राजा आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह परिणाम रूपनारायणपुर बेला पंचायत के लिए गर्व की बात है।मौके पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक यशवंत चौधरी, मो. अमजद हुसैन, अर्चना कुमारी, शत्रुघन कुमार, शिव शंकर प्रसाद, अनंत कुमार यादव ने भी अपनी शुभकामना दी।
Home चंद्रकांता न्यूज़ इंटरमीडिएट विज्ञान में प्रथम श्रेणी लाकर सौरव ने रूपनारायणपुर बेला पंचायत को...























































