नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या, बचाने पहुंची मां को भी पीटा; आरोपी बेटा गिरफ्तार!

36

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज युवक ने अपने पिता पर कुदाल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पिता को बचाने पहुंची मां पर भी आरोपी ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

मृतक की पहचान मोहम्मद इस्लाम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उनका बेटा मोहम्मद अरमान सूखे नशे का आदी है। सुबह नशे के लिए पैसे मांगने पर पिता ने देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे अरमान नशे की हालत में घर पहुंचा और माता-पिता से विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने घर में रखी कुदाल से पिता पर हमला कर दिया।

गंभीर हालत में मोहम्मद इस्लाम को समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मां का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आरोपी बेटे मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here