समस्तीपुर:
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान मोहनपुर निवासी जितेंद्र पासवान की पत्नी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मुन्नी कुमारी ऑटो से अपने घर लौट रही थीं।कल्याणपुर से पूसा मुख्य पथ पर जनता चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही जान चली गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्से में आकर कल्याणपुर से पूसा मुख्य पथ पर जनता चौक के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने में जुट गई। बाद में सीओ शशि रंजन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से सड़क जाम हटाया गया।कल्याणपुर थाना अध्यक्ष रणबीर कुमार रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। परिजनों से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।सड़क जाम शाम करीब 5:30 बजे तक रहा, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। यह जाम लगभग 3 घंटे तक चला।























































