समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर बीमारी से बचाव हेतु विद्यालय के 09 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समस्तीपुर की मेडिकल टीम की एएनएम रेणु कुमारी एवं नीलू कुमारी के द्वारा ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के द्वितीय टीके से आच्छादित किया गया।प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार,निदेशक प्राथमिक शिक्षा,डब्लू.एच.ओ., यूनिसेफ के सहयोग से लक्षित लाभार्थियों के लिए इस टीकाकरण शिविर में 100 टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था,जिसके विरुद्ध 41 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। बालिकाओं की माताओं में जागरूकता की कमी के कारण उनके द्वारा उत्पन्न विरोध के कारण लक्ष्य प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हुई। उक्त कार्य संपादन में कोल्ड चैन हैडर,कुरियर,शिक्षिका विमला कुमारी,कोमल पांडे, शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने सहयोग किया।
Home चंद्रकांता न्यूज़ राज्य स्वास्थ्य समिति और शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय में मुख्यमंत्री बालिका...























































