सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा पलटने से एक युवक की मौत।

39

कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर पंचायत में एक 19 साल का युवक की ई-रिक्शा पलटने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर चकमेहसी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने युवक का शव बरामद किया।मृतक की पहचान गांव के सत्रोहन पासवान का 19 वर्षीय बेटा रवीन कुमार के रूप में हुई है।रवीन के पिता रोजी-रोटी के लिए प्रदेश से बाहर रहते हैं।मिली जानकारी के अनुसार मेला देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था।इसी दौरान ई रिक्शा पलटने के कारण उसकी मौत हो गई। उसे आनं फानन में निजी क्लीनिक में इलाज करवाया इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।हालांकि, आसपास के लोग चर्चा कर रहे हैं कि युवक को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।युवक की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही साफ हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here