निषाद आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नही तो वोट नही, वोट नही तो दिल्ली की सरकार नही : सन ऑफ मल्लाह, मुकेश सहनी

478

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज) । आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर वारिसनगर प्रखंड अन्तर्गत मथुरापुर नगर पंचायत के अकबरपुर, हांसा पंचायत व रायपुर पंचायत के मोगलानीचक में वीआईपी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुमित सहनी ने प्रखंड कमिटि का आईडी कार्ड वितरण किया। राम किशुन सहनी को प्रखंड उपाध्यक्ष, विपीन कुमार चौधरी को प्रखंड प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र चौधरी, अरविंद चौधरी, जितेन्द्र सहनी एवं श्याम सहनी को प्रखंड कमिटि सदस्य पद का आईडी कार्ड वितरण कर पार्टी से सबंधित जानकारी व अपने नेता पूर्व मंत्री सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के हांथो को मजबूत करने के लिए जल्द पंचायत कमिटि व बूथ कमिटि बनाने को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर चुनचुन दास, गौतम कुमार रजक, राजू कुमार चौधरी, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here