पत्नी ने शराबी पति को ईंट से पीट-पिट कर की हत्या!

371

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के शिवनाथपुर वार्ड संख्या-4 मोहल्ला में मंगलवार रात शराबी पति से तंग आकर एक पत्नी के द्वारा पति को ईंट से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का ससनीखेज मामला प्रकाश में आया है।मृतक राम बहादुर सिंह बताया गया है। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के संबंध में बताया गया है कि राम बहादुर सिंह नशे का आदी था जिस कारण आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था। लोगों का कहना है कि नशे के कारण ही राम बहादुर ने अपने हिस्से की लगभग सभी जमीन बेच डाली थी। जबकि उसे 2 बच्चे भी थे जिस कारण पत्नी से हमेशा विवाद हुआ करता था।लोगों ने बताया कि रात भी रामबहादुर नशे की हालत में घर पहुंचा था और पत्नी से झगड़ा करने लगा। जिसके बाद गुस्से में दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान ललिता देवी ने घर के आंगन में रखे ईट से अपने पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। बाद में हल्ला होने पर झूठे लोगों ने घटना की जानकारी विभूतिपुर थाने को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने ललिता देवी को हिरासत में ले लिया।बाद में पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की तहकीकात शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here