पेड में फंदे से झूलता मिला महिला का शव

363

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महावलीपुर वार्ड 10 में रविवार सुबह घर के पीछे अमरूद के पेड में फंदे से झूलता एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान वार्ड 10 निवासी नरेश मंडल की 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुची। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति पत्नी मैं पूर्व से विवाद चल रहा। गहनता से छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या। वैसे ग्रामीण सूत्रों की माने तो बगल गीर संबंधी मृतिका के पति से घर बनाने के लिए लंबे अरसे से जमीन की मांग कर रहे थे। मंडल का कहना है कि हम जमीन कैसे दें हमारे बच्चों के लिए बसने की जमीन है। मुजफ्फरपुर जिला के मूरा बखरी गांव के संबंधी बताए जा रहे हैं। वह गांव में अपने को पुलिस विभाग कार्यरत कर्मी महबलीपुर वाले को बताते। वैसे पुलिस अनुसंधान का विषय है पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। वैसे आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर दरभंगा सड़क के परतापुर के समीप महिला के शव फंदे से लटकी मिली, लाश को लेकर जाम करना चाह रहे थे जाम की सूचना पुलिस को मिली काफी संख्या में सड़क मार्ग व पुलिस के पहुंच जाने को लेकर सड़क यातायात बाधित नहीं हुआ बता दें कि उक्त सड़क से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा की ओर जाने का प्रोग्राम था प्रशासन चौकस थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here