समस्तीपुर : जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर चौक स्थित एक पोखर में मिला लाश। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भगवतपुर बरईपूरा मुसहरी टोला निवासी शिवलाल सदा के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन संध्या में शिव लाल सदा को शौच का एहसास हुआ और वह शौच करने भगवतपुर चौक स्थित एक पोखर के पास चले गए। शौच करने के दरमियान पैर फिसल जाने के कारण पानी भरा पोखर में गिर गए इसी दौरान उनकी मौत हो गई। वापस नहीं आने पर घर के लोगो ने रात भर उन्हें तलाश किया परन्तु नहीं मिले आज जब अहले सुबह गांव की महिला पोखर होते हुए जा रही थी तो एक लाश को उपलाते हुए देखा और शोर मचाई, आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और लाश को पोखर से बाहर निकालकर लाया गया और उसकी पहचान शिवलाल सदा के तौर पर की गई। इधर किसी ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।





















































