प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिकायत जताई,

671

कल्याणपुर/ समस्तीपुर
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना से लिखित शिकायत जताते हुए कहा है कि आत्मा कार्यालय समस्तीपुर में नियमों को ताक पर रखकर प्रखंड आत्मा अध्यक्ष का चयन किया गया है विडंबना इस बात की है कि उप परियोजना निदेशक रवि महोत्सव में ई किसान भवन कल्याणपुर में अक्टूबर को मंचासीन प्रशिक्षण दे रहे थे इस समय किसान नवल कुमार सिंह पुष्पेंद्र सिंह कौशल किशोर लाल बहादुर साह अशोक गुप्ता किस रत्न सीताराम शर्मा सहित कई किसानों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में आत्मा अध्यक्ष के संबंध में अहम मुद्दे को उठाते हुए कहा कि आपके कार्यालय द्वारा मनोनीत आत्मा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह 18 मनोनीत सदस्यों को प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया, किसानों ने यह भी शिकायत जताई है कि गठन अवैध है। की प्रतिलिपि संयुक्त कृषि निदेशक दरभंगा प्रमंडल को जांच के क्रम में भेजी गई है। आगे किसानों ने बताया कि वआमएतइ अंतर्गत आत्मा परिचालित होता है जो कि केंद्रीय वित्त पोषित है। अब तक त्रैमासिक जीबी की बैठक नहीं हो पाई है अंकेक्षण कराने की मांग सहित उच्च स्तरीय जांच अर्जित अकूत संपत्ति की भी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए साथी किसानों ने बताया कि शीघ्र जांच नहीं होने पर प्रखंड क्षेत्र के किसान आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए विवश होने की चेतावनी दी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here