प्रखंड क्षेत्र के सारे उर्वरक दुकानों की जांच

892

समस्तीपुर/कल्याणपुर प्रखंड के सारे उर्वरक की दुकान को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में फसल का मामला गरमाया रहा प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया प्रखंड क्षेत्र के 80 उर्वरक दुकानों में 32 दुकानों का जांच किया हूं कल्याणपुर प्रखंड स्थित सभागार भवन में उर्वरक निगरानी की बैठक में राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष किसान आदि ने प्रखंड क्षेत्र के किसानों पर बहस करते हुए कहा कि सरकार ने जो ई किसान भवन के कर्मियों द्वारा प्रतिवेदन भेजी जाती है वह किसान हित में नहीं प्रतिवेदन जा रही है इसमें सबसे पहले सुधार करवाई जाए प्रत्येक पंचायत की रकवा राजस्व ग्राम हल्का कर्मचारियों की बैठक कर किसान प्रतिनिधि के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को बुलाकर बनवाई जाए तब फसल छती के प्रतिवेदन पर चर्चा हो ऐसा नहीं होने से बहुत सारे छोटे-मोटे किसानों को सरकार का उचित लाभ नहीं मिल पाता है किसान इसका अधिक लाभ नही ले रहे हैं इससे सरकार की बदनामी होती है।जहां तक उर्वरक निगरानी की बात है प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पदस्थापना के बाद 31 पंचायतों में से 80 उर्वरक दुकाने में से 32 दुकानों का निरीक्षण करते हुए सवों को हिदायत दी गई है कि उर्वरक के बोरे में है इतनी ही कीमत उर्वरक विक्रेताको से रसीद की प्राप्ति करें छोटे-छोटे किसान जो 10 से 20 किलो तक लेते हो उन्हें दो-तीन किसान मिलाकर एक रसीद उपलब्ध कराई जाए ऐसा नहीं करने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर त्वरित कार्रवाई होगी। मौके पर उपस्थित माले के सुखलाल यादव भाजपा के चकमेहसी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार उत्तरी मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सीपीआईएमएल भोला राय,वीरेंद्र कुमार मुन्ना जदयू के प्रखंड अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि राजकुमार सिंह भाजपा ओबीसी के प्रदेश मंत्री विक्रांत कुमार भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष दिलीप सहनी जाप के प्रखंड अध्यक्ष,लोजपा मनोज कुमार पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार राय,किसान सलाहकार निशांत कुमार दिलीप आदि ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी ने की बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह अंचलाधिकारी अभय पद दास इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here