समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अर्चना कुमारी ने तीरा पंचायत के विद्युत ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी कराने को लेकर कई बार कनीय अभियंता ममता कुमारी का ध्यान उपभोक्ताओं से कराया श्री कुमारी ने उपभोक्ताओं को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसी को लेकर मुखिया प्रतिनिधि आशीष पटेल ने रविवार को मोबाइल से सहायक विद्युत अभियंता से शिकायत दर्ज कराते हुए विगत 4 दिनों से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर को अभिलंब ठीक कराने की मांग जताते हुए कनीय अभियंता के बराबर मोबाइल डाइवर्ट रहने की शिकायत की । प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि भादो माह की रात्रि में विषैले का डर रहता है इससे आम जनता विगत 4 दिनों से काफी परेशान है।






















































