प्रतिबंधित डीजे के धुन पर पिस्टल और शराब के साथ डांस का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल।

605

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कार्यक्रम में कुछ युवकों के द्वारा डीजे की धुन पर पिस्टल एवं शराब की बोतल हाथ मे लेकर लहराता हुआ वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि प्रखंड के एक गांव मे रविवार से सोशल मीडिया पर एक फोटो एवं वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वायरल फोटो में अलग-अलग तरह के पोस्ट में निडर अवस्था में कुछ युवकों द्वारा पिस्तौल लेकर अलग-अलग तरह से फोटो खींचकर वायरल किया गया है। जिसको लेकर लोगों में भय व्याप्त है। शराब की बोतलें शराबबंदी कानून का पोल खोल रही हैं। जिससे पता चलता है कि बिहार में शराबबंदी कितना प्रभावी है, किस तरीके से शराब की बिक्री विभूतिपुर में धड़ल्ले से चल रही है, जो वायरल वीडियो पोल खोल रहा है। इस वायरल वीडियो में प्रतिबंधित डीजे, अवैध पिस्टल और शराबबंदी के बावजूद शराब की बोतलें साफ नजर आ रही है। लोगों में यह चर्चा बनी हुई है कि जिस तरीके से युवक हथियार व शराब की बोतल के साथ लहराते नजर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बिगड़ने की संभावना नजर आ रही है। वायरल वीडियो में यह स्पष्ट रूप से दिखाया जा रहा है कि तीन युवक आपस में कई पिस्तौल एवं शराब की बोतल लेकर डीजे की धुन पर ठुमका लगाते हुए जश्न मना रहे हैं। जिसमें एक युवक के गले मे किसी शादी समारोह में पहनने वाले वरमाला गले में है। उसके हाथ में शराब की बोतल एवं पिस्तौल है जो एक दूसरे को साझा करते हुए जश्न मना रहे हैं। वहीं थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे जानकारी नहीं है। जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जायेगी। दूसरी ओर डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि विभिन्न माध्यमो से मुझे वह वीडियो प्राप्त हुआ है। जो विभूतिपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है पर कौन है, क्या है, स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। वैसे प्राप्त वीडियो किसी पार्टी-फंक्शन अथवा शादी का लग रहा है। इसमें चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। उसे चिन्हित कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here