प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

35

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने शुद्ध पेयजल विषय पर जागरूकता लाने हेतु बच्चों के बीच शुद्ध और अशुद्ध पेयजल के बारे में विस्तार से चर्चा की।उन्होंने बताया कि अशुद्ध पानी पीने से डायरिया, हैजा, टाइफाइड, पीलिया आदि विभिन्न जल जनित बीमारियां हो सकती है। इसलिए घर पर पानी को उबालकर, छानकर व ठंडा कर उचित तरीके से सुरक्षित रखकर उसे पीने योग्य बनाया जा सकता है।शिक्षिका इंदिरा कुमारी ने पानी की शुद्धता को स्पष्ट करने वाले गीत को सस्वर गाकर बच्चों को जागरूक किया।इको क्लब के नोडल शिक्षक संजीव कुमार झा के नेतृत्व में सप्ताह अंतर्गत पौधारोपण करने वाले छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापक के द्वारा पर्यावरण मित्र का प्रशस्ति पत्र एवं पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षक विमल कुमार ने व्यायाम, शिक्षिका इंदिरा कुमारी और खुशबू राय ने नृत्य,रुचि वर्मा ने चित्रांकन का अभ्यास कराया।मौके पर शिक्षिका विमला कुमारी, मो.सादुल्लाह, विनय सिंह, दिवाकर कुमार सिंह,कोमल पांडे विभा कुमारी,अंजुमन शाहीन, कैलाश राम, शिक्षा सेवक कैलाश सदा आदि ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here