संजय भारती
समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड अंतर्गत मरांची उजागर पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मल्हीपुर में शुक्रवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय परिसर में एक वृक्ष मॉं के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर वृक्षारोपण किया। मौके पर विद्यालय के प्राध्यापक रामाधार यादव एवं शिक्षिका भारती सुमन, शिक्षक राजाराम यादव, अन्द्रजीत कुमार आदि शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।






















































