फर्जी तरीके से लोगों को चूना लगाकर रूपया निकासी के उपयोग में लाये गये अनेको डिजिटल उपकरण बरामद के साथ एक गिप्तार।

584

: Biznext कम्पनी का AEPS के ID का फर्जी रूप से इस्तेमाल कर लोगों का डिजिटल फिंगरप्रिंट बनाकर उनके आधार नं० के माध्यम से अवैध रूप से पैसे का निकासी करने वाला एक गिरफ्तार!

अमरदीप नारायण प्रसाद

फर्जी तरीके से लोगों को चूना लगाकर रूपया निकासी के उपयोग में लाये गये अनेको डिजिटल उपकरण बरामद।

आरोपी के मोबाईल से अनकों लोगों का डिजिटल फिंगर प्रिंट एवं आधार नं० जप्त।

घटना का विवरण :- दिनांक 25.07.2023 को वादी भुला पासवान पिता दुखी पासवान ग्राम छरापट्टी पो०- जाखड़ थाना- रोसड़ा जिला- समस्तीपुर के द्वारा इनके खाता सं0-39070700031294 से विभिन्न तिथियों में 43,800 /- रुपया की निकासी किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किये जाने के आरोप में साइबर थाना कांड स0-19 / 2023 दर्ज करायी गयी।

कांड दर्ज कर साइबर थाने की पुलिस द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि किसी संतोष कुमार नाम के व्यक्ति के Biznext कम्पनी का AEPS के ID से वादी के नकली फिंगरप्रिंट एवं आधार न० से पैसे की निकासी की गई है। जब इस कांड में अग्रतर अनुसंधान किया गया तो ज्ञात हुआ कि संतोष कुमार के द्वारा Biznext कम्पनी का ID को अपने दोस्त रौशन कुमार पिता मुन्ना मंडल ग्राम बधनी थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को csp चलाने हेतु दिया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रौशन कुमार को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ किया गया तो पूछ-ताछ के कम में आरोपी द्वारा अपनी संलिप्ता को स्वीकार करते हुये बताया गया कि ये उक्त जाई०डी० का गलत इस्तेमाल कर csp पर आधार कार्ड के माध्यम से रूपया निकालने आये लोगों का डिजिटल फिंगरप्रिंट को Save कर फर्जी डिजिटल फिंगरप्रिंट बनाकर उनके आधार नं० के माध्यम से अवैध रूप से पैसे की निकासी की जा रही थी। इस दौरान आरोपी के पास से एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है जिसका जॉच

किया गया तो पाया गया कि इसी मोबाईल में Biznext कम्पनी का ID चल रहा था। इनके पास से अवैध रूप से लोगों को पैसा निकासी करने में उपयोग में लाये गये महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण जैसे बायोमैट्रिक मशीन एक अंगूठा का बना मोहर को बरामद किया गया है। इस गिरोह में अन्य जो लोग शामिल है जिनके गिरफ्तारी हेतु

बरामदगी-

  1. एक उजला एवं नारंगी रंग का अंगूठा का बना मोहर
    102 एक काला रंग का बायोमैट्रिक मशीन केवल सहित
  2. फर्जीवाड़ा में उपयोग में लाये गये एक सेमसंग कम्पनी का एन्डॉएड मोबाईल
  3. 43.800 /- रुपया वादी को वापस कराया गया है।
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता-
  4. रौशन कुमार, पिता मुन्ना मंडल, ग्राम-बधौनी, थाना-बहेड़ी, जिला-दरभंगा।

छापेमारी दल में शामिल सदस्य-

  1. श्री अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह थानाध्यक्ष साईबर थाना समस्तीपुर।
  2. पु०नि० कृष्ण प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष, साइबर थाना
  3. मु0अ0नि0 ​​अशोक कुमार, साइबर थाना
  4. पु०अ०नि० फैजुल अंसारी, साइबर बाना
  5. पु0अ0नि0 ​​अशोक कुमार, साइबर थाना
    06 पु०अ०नि० ब्रजेश सिंह, साईबर थाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here