समस्तीपुर, ताजपुर प्रखंड के रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला में इनौस कार्यकर्ताओं ने काॅमरेड एजाज के घर के पास से जुलूस निकाल कर बहेलिया टोला पानी टंकी पहुच कर सभा में तब्दीली हो गया और पुतला दहन किया वही सभा की अध्यक्षता इनौस उपाध्यक्ष मो० एजाज एवं संचालन मो०अरसद कमाल बब्लु ने किया सभा को संबोधित चाॅद बाबु, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, मो० परबेज, एकलव्य कुमार, मो० जाकिर हुसेन, मो० दुलारे, मो० हसनेन, सुरज कुमार राम, मो० समसाद, आदि ने किया रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला में पहले 63 के वी का दो ट्रांसफॉर्मर था गांव के उपभोक्ता का दोनों ट्रांसफॉर्मर पर लोड था लगभग दो माह जब से एक 63 के वी के ट्रांसफॉर्मर को हटा कर 200 के वी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है तब से गांव के सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन पुराने ट्रांसफार्मर 63 के वी के ट्रांसफॉर्मर पर दे दिया गया है और 200 के वी का जो नए ट्रांसफॉर्मर लगाया है उस पर मात्र 10 उपभोक्ता का कनेक्शन है जिससे पुराने ट्रांसफार्मर का कई कई दिनों तक ट्रांसफार्मर का फिउज उड़ा रहता है जिससे बहेलिया टोला के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना परता है अभी भी बहेलिया टोला समेत कई पंचायत में तार पोल जरजर है जिससे कभी भी को अप्रिय घटना घट सकता है इस से बिजली विभाग का कोई लेना-देना नहीं है समय रहते बिजली विभाग समस्या का समाधान नहीं करता है तो इनौस करेगा चर्णवध आंदोलन





















































