समस्तीपुर: कल्याणपुर चौक के स्थित बैंक ऑफ इंडिया प्रांगण के आगे बैंक आई जीविका दीदी के साथ बाइक पर सवार आए एक मनचले ने छेड़खानी की। स्थानीय सूत्रों की माने तो एक से दो बार छेड़खानी करने पर दीदी ने मनचले को कुछ नहीं कहा तीसरी बार छेड़खानी करने पर उसका कलर पकड़कर चप्पल से धो डाला। इतने में काफी संख्या में लोग जुट गए पीड़ित महिला के परिजन भी बैंक ऑफ इंडिया के सामने आकर मनचले को जीविका दीदी के पैतृक गांव में ले जाकर रखा स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पुलिस हिरासत में लेते हुए पीड़ित महिला से पूछताछ कर रही है इस संबंध में बताया गया है कि मनचले कल्याणपुर पंचायत के घोरनगर गांव के लगभग 25 वर्षीय सोनू बैठा बताए गए हैं वही जीविका दीदी की पहचान लदौरा पंचायत के रामपुरा गांव वार्ड 13 रामलाल बैठा की पुत्री लगभग 23 वर्षीय सोनी कुमारी बताई गई है। मनचली लड़कियों की बाइक हीरो होंडा शाइन बीआर 33 एम 0774 स्थानीय लोगों ने बैंक ऑफ इंडिया के सामने खड़ी कर दी है समाचार प्रेषण तक पुलिस बाइक को अपने कब्जे में नहीं ले पाई























































