भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

473

: भाजपा की बैठक में लोकसभा प्रभारी लोकसभा विस्तारक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि बूथ लेवल तक मजबूत करना आपका मुख्य दायित्व है। आगामी मुजफ्फरपुर में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर पहुंचने का आह्वान किया। उत्तरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद राम ने 67 बूथ कमेटी का सूची लोकसभा विस्तारक जयनारायण यादव संगठन विस्तारक प्रभारी गौतम रंजन को सोपा। दोनों पार्टी के पदाधिकारी ने कहा कि विगत 11 अक्टूबर को कल्याणपुर के मिर्जापुर में हुए कार्यक्रम के आयोजन काफी सराहनीय रहा बिहार में बापू सभागार में और कल्याणपुर में भाजपा के कार्य की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है । आगे उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बैठक में मुकेश कुमार सिंह राधेश्याम ठाकुर अजय ठाकुर प्रवीण कुमार कन्हैया प्रभाकर शर्मा श्याम बलिराम शर्मा, नारायण शर्मा प्रशांत कुमार सदन कुमार सिंह विजय शर्मा रामचंद्र ठाकुर देव शंकर ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन दिलीप सहनी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here