महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज मिशन कंपलीट रिलीज।

1320


नई दिल्ली,महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज मिशन कंपलीट ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा पर रिलीज कर दी गयी है।
शिवा दादु के निर्देशन में आदिशक्ति आर्ट के बैनर तले बनी वेबसीरीज मिशन कंपलीट महिला सशक्तिकरण पर आधारित वेबसीरीज है। इस वेबसीरीज की कहानी एक ऐसी युवती (डा. अभिलाषा) पर आधारित है जो, शादी करने से इंकार करने पर जला दी जाती है। बाद में युवती जब ठीक होती है तो वह
अपने साथ किये गये अत्याचार का बदला लेती है और सभी को मौत के घाट उतार देती है। इस कहानी के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गयी है,अबका जमाना पहले जैसा नहीं है कि जहां द्रौपदी की रक्षा करने के लिये भगवान श्री कृष्ण आते हैं। अब वह जमाना है कि युवती को खुद ही अपने उपर हुये जुल्म के विरूद्ध आवाज उठानी होगी।
संजना राजपूत निर्मित वेबसीरीज मिशन कंपलीट में डा. अभिलाषा प्रजापति, अरूण, सुनीता, दिनेश, गोपाल, योगी, पम्मी, रोहित , हनी महाजन, राजिन्द्र कपूर, रणवीर और राज शर्मा ने मुख्य भूमिका निभायी है। मिशन कंपलीट के आठ एपिसोड हैं। वेबसीरीज मिशन कंपलीट की शूटिंग दिल्ली, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में की गयी है। मिशन कंपलीट का बैकग्रांउड सिन्गलांग स्टूडियो ने तैयार किया है जबकि पुनीत सचदेवा ने गाने को आवाज दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here