मारपीट में तीन जख्मी ।

432

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत स्थित मधुबन गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन जख्मी हुए। ज़ख्मियों को परिजन के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान गांव के ही चंद्र किशोर पासवान की 30 वर्षीय पत्नी ललिता कुमारी, हीरा पासवान के 24 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार, नंद पासवान के 32 वर्षीय पुत्र चंद्र किशोर पासवान शामिल है इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने बताया कि स्थिति गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here