मारपीट सड़क दुर्घटना में पांच जख्मी ।

104

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो जख्मी हुए वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने एक की स्थिति गंभीर देखते हुए सड़क दुर्घटना वाले मनोरथपुर गांव के 40वर्षीय राकेश कुमार को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया। अन्य दो 8 वर्षीय हसिका कुमारी व 4 वर्षीय लड्डू कुमार का इलाज सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। मारपीट की घटना में लालपुर गांव के 43 वर्षीय अजीत राम चकमेहसी गांव के 65 वर्षीय रोशन खातून का इलाज सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद डॉक्टर हैदर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here