मुखिया शशी झा को अपराधियों ने गोली से भूना,

1093

समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। यहां अपराधियों ने सरायरंजन के लोकप्रिय मुखिया शशि झा की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीँ इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुसरीघरारी चौराहे पर आगजनी कर एन एच – 28 को जाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। 
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के सरायरंजन के बखरी बुजुर्ग पंचायत की है। जहां शुक्रवार की सुबह मुखिया शशि गांव के ही पासवान टोला में एक पंचायत में बैठे थे। इसी दौरान वहां आये दो बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी है। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। वहीं, अपराधी गोली मारने के बाद घटनास्थल से भागने में सफल रहे। 
वहीँ इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुसरीघरारी चौराहे पर आगजनी कर एन एच – 28 को जाम दिया है। लोगों ने मुसरीघरारी चौक एवं इसके आसपास के इलाके को पूरी तरह जाम कर दिया है एवं सभीदुकानों को बंद करा दिया है। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और अविलम्ब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here