मजदूरी करने गए समस्तीपुर के युवक ने सिलीगुड़ी से भगायी नाबालिक लड़की।

1065

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर ज़िले के बिथान थाना क्षेत्र के लेरझाघाट गांव से गुरुवार को एक अपहृत किशोरी को सिलीगुड़ी पुलिस
ने बरामद कर लिया। छापेमारी की कार्रवाई में स्थानीय पुलिस भी साथ थी। इस दौरान पुलिस ने अपहरण के आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित गोविंद यादव (24) बिथान थाना क्षेत्र के लेरझाघाट गांव का ही निवासी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के महागारा थाना के चांदमोनी निवासी व किशोरी की मां ने अपनी पुत्री (14 वर्ष) के अपहरण की शिकायत प्रधाननगर थाना सिलीगुड़ी में 27 जुलाई को दर्ज कराई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिलीगुड़ी में मजदूरी करता था। किशोरी से मेल मिलाप करने के बाद वह उसे लेकर अपने गांव भाग आया था। जांच में जुटी सिलीगुड़ी पुलिस को जैसे ही पता चला कि किशोरी को बिथान ले जाया गया है। वह बिथान पहुंची और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देकर सहयोग करने का आग्रह किया। जिसके बाद बिथान पुलिस के सहयोग से लेरझाघाट में छापेमारी कर किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here