मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया।

397

समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। जिसके चेतना सत्र में व्यायाम व अन्य गतिविधियां कराई गई।द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विद्युत स्पर्श घात,जल जमाव से हानि एवं बोरिंग के होल से होने वाले हानि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर शिक्षक शिव शंकर प्रसाद ने जागरूकता व बचाव की विधियों को साझा किया।आज महान समाजवादी नेता,भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनको याद किया।कार्यक्रम का संचालन छात्रा अंजनी कुमारी एवं तनीक्षा ने किया।मौके पर शिक्षिका किरण कुमारी, रेणु कुमारी, इंदिरा कुमारी, मधुलिका कुमारी,विमला कुमारी, विनय सिंह आदि ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here