मुजफ्फरपुर में सशस्त्र अपराधियों ने पीएनबी को बनाया निशाना : लाखों रुपए लूटे, दो बदमाश धराए

591

मुजफ्फरपुर। जिले के सरैया प्रखंड स्थित पीएनबी के बसंतपुर ब्रांच में मंगलवार को सशस्त्र अपराधियों ने लाखों रुपए लूट लिया। इसके बाद वे हथियार लहराते हुए भाग निकले। उन्होंने छह राउंड फायरिंग की। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसके बावजूद ग्रामीणों ने अपराधियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे दो लुटेरे बाइक से गिर पड़े, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जबकि अन्य अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि घटना में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लूट कितनी की हुई है, यह अभी पता नहीं चला है। बैंक कर्मचारी रुपए का मिलान करने में लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here