मुसरीघरारी क्षेत्र के सलेमपुर में मिला किशोर का शव।

756

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर में एक किशोर का शव मिला है ।जिसकी पहचान सुधीर कुमार 12 वर्ष पिता देवन दास के रूप में की गई है। जो नर्घोघी के रहने वाले हैं । मृतक के परिजनों ने बताया कि अपने पैतृक गांव नर्घोघी से किशोर अपने बहन के यहां सलेमपुर आया था। जो शाम में गायब हो गई लोगों के द्वारा सभी जगह खोजा गया नहीं मिला। लेकिन अहले सुबह उक्त बच्चे का शव घर के पीछे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है ।वही परिवार वालों को रो रो कर बुरा हाल है ।वहीं सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी के पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजते हुए। मामले की तफ्तीश में जुट गई है । परिजनों का आरोप है कि हत्या कर घर के पीछे फेंक दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here