मुसरीघरारी में घने कोहरे से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवारों की मौत।

175

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में देर रात घने कोहरे के बीच एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना।
टी वीं एस अपाचे बाइक से जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दोनों बाइक सवारों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के ही गंगापुर पंचायत वार्ड 14 निवासी संजीव राय और अजय राय के रूप में हुई है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी जान भी नहीं बचाई जा सकी।
घटना के बाद घने कोहरे और देर रात के बावजूद मुसरीघरारी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here