मेला में हुई फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार और पांच युवकों की तलाश जारी

456

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी पंचायत के छटिहारी पोखर पर गणेश उत्सव पर आयोजित मेला में मंगलवार की शाम हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया । वही गिरफ्तार युवक की पहचान भागीरथपुर गांव के केदार सहनी के पुत्र अमरनाथ कुमार के रूप में हुई है! पुलिस के द्वारा गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान पांच अन्य युवक की पुलिस को तलाश है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी होने लगी हुई है! वही प्रशिक्षु डीएसपी व थाना अध्यक्ष विकास केशव ने बताया कि पुलिस को फायरिंग मामले में भागीरथपुर के सचिन कुमार, वीरू कुमार, हर्ष कुमार, हीरा कुमार व परतापुर के गुलटेन कुमार शामिल है ।जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर संघन छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here