समस्तीपुर: चकमेहसी थाना क्षेत्र के घोघरा बांध के किनारे जले हुए मोबिल को साफ करने वाली फैक्ट्री में अचानक बुधवार की शाम आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चकमेहसी थाने के ए एसआई शैलेंद्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष के निर्देश पर दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशामक दस्ता को बुलवाया। जिससे आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण बिजली से शॉर्ट सर्किट पुलिस पदाधिकारी ने बताया । अचानक आग लगी । काफी संख्या में अगल-बगल के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशामक दस्ता को सहयोग कर आग पर काबू पाया । बड़ा हादसा टला।




















































