युवती ने लगाई उजियारपुर थाना परिसर में फांसी, छत तोड़ निकाला गया शव।

673

अमरदीप नारायण प्रसाद।

प्रेम की दीवानी युवती पहले ट्रेन से कुदी फिर उजियारपुर थाना के बैरक मे पंखे से लगाई फांसी।

प्रेम की दीवानी युवती ने उजियारपुर थाना परिसर में लागाई फासी, थाने में तैनात पुलिस पर उठ रही सवाल।

मृत युवती असम की व युवक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है।

प्रेम में लोग पागल होते है जिदंगी मौत से नही डरते हैं ये कोई फिल्मी डायलग नही दो प्रेमी युगल की सचमुच कहानी है जहां उजियारपुर थाना क्षेत्र के 44 नम्बर गुमती के पास एक 30 वर्षीय युवती ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, यह देख प्रेमी युवक ने भी जान की बिना प्रवाह किए छलांग लगा दी, यह देख लोगों का भीड इक्कठा होने लगा, तभी इसकी सूचना स्थानीय थाना प्रभारी विश्जीत कुमार को दी गई तो उन्होंने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनो को अपने कब्जे में लेकर थाने पर पहुंच गए जहां उसे थाने में बने बैरक में रखा गया।
वहीं युवती बैरक में अपने को अकेला देख जीवन लीला समाप्त करने को लेकर बैरक के दरवाजे को पहले बन्द किया, फिर छत-पखे के सहारे फासी लगा ली, वही पुलिस के द्वारा आवाज लगाई गई तो दरवाजा युवती ने नहीं खोली, तब छत को तोड़ अन्दर प्रवेश किया गया तो पंखे से झुलती हुई युवती नजर आई, तुरत उसे उतार कर स्वास्थ केन्द्र उजियारपुर लाया गया जहा डक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवती असम की बताई जा रही है वहीं युवक राजस्थान का रहने वाला है।
अब ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकरी पर भी सवाल उठ रही है कि आखिर थाना परिसर में इस तरह का घटना कैसे घटी, अगर घटी तो ऑन ड्यूटी पुलिस किया कर रही थी।

वही जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय दिनेश कुमार पांडे दलबल के साथ पहुंच मामले की छान बिन में जुट गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here