योग्य कुशल निष्ठावान शिक्षक को विभाग ने सम्मानित किया ।

80

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक का प्रशस्ति पत्र शिक्षक सैयद फिरोज अनवर को प्राप्त हुआ। श्री अनवर ने प्रखंड सहित मध्य विद्यालय कल्याणपुर चौक का नाम रोशन किया। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कल्याणपुर चौक के शिक्षक सैयद फिरोज अनवर को निर्देशक साहिला मैडम व अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के डॉक्टर बी राजेंद्र का हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र डीपीओ माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा हस्तगत कराया गया है। इसको लेकर पूरे प्रखंड के शिक्षकों में हर्ष का माहौल देखा गया। शिक्षक संघ के नेता युगेश्वर राय सुरेंद्र ठाकुर बुनियादी विद्यालय मधुरापुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी पैक्स अध्यक्ष दीनदयाल झा प्रधानाध्यापक प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के राजेंद्र महतो अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक अनिता कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि योग्य कुशल निष्ठावान शिक्षक को विभाग ने जो सम्मानित किया है वे सम्मान के लायक भी थे। मुख्यालय कल्याणपुर पंचायत की मुखिया गंगा देवी पूर्व मुखिया रामबाबू राय ने भी हर्ष जताया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here