रात भर बिजली गुल उपभोक्ता परेशान।

526

समस्तीपुर: कल्याणपुर सहायक विद्युत अभियंता पावर स्टेशन से आपूर्ति होने वाली उपभोक्ताओं की बिजली रात भर गुल रही। इसको लेकर नल जल मोबाइल चार्जिंग रात के अंधेरे में विषैले का भय लोगों को सताता रहा। सोमवार के दिन में भी विद्युत आपूर्ति आती-जाती रही। गांव की उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि ऐसी स्थिति रही तो लोगों को पानी मिलना भी दुर्लभ हो जाएगा। कई लोग रात के अंधेरे में विषैले का शिकार भी हो सकते हैं। तीरा के उपभोक्ता आशीष पटेल, बलुआहा नागेश्वर राय अजना के सुरेश महतो डॉ कामेश्वर महतो डकनिया टोला के आशुतोष राय लदौरा अखिलेश वर्मा गंगौरा कैलाश सहनी सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि यदि ऐसी स्थिति रही उपभोक्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ेगा। इस संबंध में कनीय अभियंता कुणाल कुमार ने बताया कि मोहनपुर ग्रीड से तकनीकी खराबी को लेकर विद्युत आपूर्ति बंद रही 33000, 11000 में भी तकनीकी खराबी थी जिसे मानव बल की सहायता से ठीक कराया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि सोमवार को भी विद्युत आपूर्ति रुक-रुक कर होती रहे विभागीय पदाधिकारी ध्यान दें अन्यथा उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here