अमरदीप नारायण प्रसाद।
पूसा : साइबर ठगी कर खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मी के बैंक खाते से 21,500 रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार बने जैनुद्दीन मियां पूसा रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग विभाग में गैंग संख्या 8 के मेट के पद पर कार्यरत हैं। उसने बताया कि विगत आठ अक्टूबर की रात उसके मोबाइल पर कॉल आई। कहा गया कि आपका लोन पास हो गया है। अपना एटीएम का फोटो कापी, पासवर्ड के साथ उसके वाट्सएप पर भेज दें, ताकि लोन का रुपया उसके खाते पर चला जाए। पीड़ित ने फोन करने वाले ठग के वाट्सएप पर सभी मांगी गई जानकारी भेज दी। 9 अक्टूबर को उसके खाते से ठग ने 21,500 रुपये निकाल लिए।























































