अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर ज़िले के बिथान थाना क्षेत्र के कराची गाँव के कारी मुखिया का लगभग 25 वर्षिय पुत्र शौरभ मुखिया एवं मंगल मुखिया का लगभग 27 वर्षिय पुत्र महादेव मुखिया को बिथान पुलिस ने करांची शिव मंदिर के पुजारी के साथ नसा में धुत अवस्था में मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताते चलें कि गिरफ्तार उक्त दोनों युवक के ऊपर रविवार को शाम 7 बजे संध्या बिथान थाना में पुजारी ब्रह्मदेव पंडित के द्वारा मारपीट करने को लेकर आवेदन दिया था। थाना अध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन ने बताया कि उक्त दोनों युवक के द्वारा करांची शिव मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट की घटना को लेकर प्राथमिक दर्ज कर दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।






















































