विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के द्वारा शासन एवं बड़गांव पंचायत में दिया गया संदेश : सुभाषचंद्र यादव

456

समस्तीपुर : हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव ने कहा कि मोदी के विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा हसनपुर प्रखण्ड के शासन पंचायत के सती महरानी के प्रांगण में एवं बड़गांव पंचायत के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को पहुंचा । जहाँ विकसीत भारत संकल्प रथयात्रा में लगे एलइडी स्क्रीन के माध्यम से केन्द्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों के बीच दिखाकर जनकल्याण योजना के सम्बन्ध में पंचायत के लोगों को जानकारी दिया गया । सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को केन्द्र प्रायोजित योजना को बताकर जागरूक किया जा रहा है, जिसेे लोग जमीनी स्तर पर केन्द्र प्रायोजित योजना लाभ के सम्बन्ध में नहीं जान पाये हैं, जिसको लेकर देश के हर सूबे में विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को योजना लाभ के लिए बताया जा रहा है, जिससे लोग लाभांवित हो रहे हैं । मौके पर पूर्व प्रमुख सह हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाषचंद्र यादव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय सिंह लल्लू , मुरली मिश्र, श्याम सुंदर पासवान, स्वीकृती प्रियंका, शासन पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह, बड़गांव पंचायत के मुखिया रणवीर पासवान, पूर्व मुखिया जयप्रकाश राय, मोहम्द सत्तार, पप्पू भारत, सिकन्दर यादव, चंदन दास, मकेश्वर यादव, दिपक यादव, गायत्री सिंह एवं पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण लोगों के साथ पंचायत कर्मी उपस्थित थे । वहीं कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता मुकेश राय के आकस्मिक निधन पर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के लिए शान्ति प्रार्थना किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here