समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के रहमतपुर गांव वार्ड नंबर 2 में शनिवार की देर संध्या एक महिला की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस ने लाश को जप्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है इस संबंध में मृतक के पिता वैशाली जिले के सराय ग्राम निवासी दीनानाथ महतो ने बताया की 2015 में धूमधाम से अंजली कुमारी की शादी समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना के रहमतपुर गांव वार्ड नंबर 2 में राजू कुमार महतो से हुई थी दहेज उत्पीड़न को लेकर प्रताड़ना का भी मामला होता था शनिवार को उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद जब बेटी के घर पहुंचे तो देखने से प्रतीत होता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है इस बात को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रासाद ने भी कहा कि हत्या कर देने का मामला परिजनो ने लगाया है जो पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा । परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं , इधर पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है और मामले की छानबीन में लग गई।























































